मैं हिन्दी हूं, मैं हिन्दी हूं
मैं भारत मां की बिंदी हूं
जो सदा सुशोभित वसुधा पर
मैं शब्दों की कालिंदी हूं।
है ओज रहा परिचय मेरा
है जोश सदा सहचर मेरा
मैं जिह्वा की आनंदी हूं
मैं हिन्दी हूं, मैं हिन्दी हूं।
मैं भावों का सुंदर संयोजन
भारत का ऊर्जित संबोधन
संस्कृतियों की मैं संधि हूं
मैं हिन्दी हूं, मैं हिन्दी हूं।